6937d2b4a15b1 prime minister nar

पीएम मोदी ने एनडीए सांसदों को आज डिनर मीटिंग पर बुलाया, आगामी विधानसभा चुनावों पर हो सकती है चर्चा

भारत

नई दिल्ली! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार शाम अपने दिल्ली स्थित आवास पर एनडीए के सभी सांसदों को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद गठबंधन की यह पहली बड़ी मुलाकात मानी जा रही है। यह डिनर मूल रूप से पिछले संसद सत्र में होना था, लेकिन पंजाब में आई बाढ़ के कारण इसे टाल दिया गया था।
सूत्रों के अनुसार, इस डिनर मीटिंग में एनडीए के अधिकतर सांसदों की मौजूदगी तय मानी जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों के सांसदों के समन्वय की जिम्मेदारी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों को दी गई है। सूत्र बताते हैं कि डिनर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने के लिए 54 टेबल लगाए गए हैं। हर टेबल पर भाजपा व गठबंधन सहयोगी दलों के आठ सांसद बैठेंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ओडिशा–पश्चिम बंगाल के सांसदों के लिए तैयारी संभाल रहे हैं, जबकि किरेन रिजिजू को उत्तर–पूर्व के सांसदों से संपर्क का दायित्व दिया गया है। प्रत्येक टेबल पर एक केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेगा और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी हर टेबल पर जाकर सांसदों से बातचीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *