नई दिल्ली,। भारत सरकार ने चीनी तकनीशियनों और पेशेवरों के लिए बिजनेस वीजा से जुड़ी जटिलताओं को काफी हद तक समाप्त कर दिया है। इस फैसले को भारत और चीन के बीच रिश्तों को सामान्य करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। वर्ष 2020 के बाद से वीजा प्रक्रियाओं में आई देरी और सख्ती के कारण भारतीय उद्योग को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था, जिसका असर कई प्रमुख क्षेत्रों पर साफ दिखाई दिया।


