नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण ठिठुरन बढ़ गई है और लोगों को सुबह-शाम भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।


