इन्दौर आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली विद्यार्थियों को दूसरे चरण की छात्रवृत्ति का वितरण आज 14 दिसंबर सुबह 11 बजे से सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में किया जाएगा। छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ के कन्नू मिश्रा के अनुसार हंसराज मठ में आयोजित इस दूसरे चरण के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में करीब 5 लाख की छात्रवृत्ति 125 बच्चों को वितरित की जाएगी। कन्नू मिश्रा के अनुसार आयोजन का यह 11वां वर्ष है। 2 लाख से शुरू हुआ छात्रवृत्ति कोष 11वें वर्ष में 20 लाख के ऊपर पहुंच गया। इस वर्ष के पहले चरण में 16 लाख की छात्रवृत्ति वितरित की गई थी।


