नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जो गोवा के तीन दिन के दौरे पर हैं, उन्होंने मोबोर-कैवेलोसिम में टैक्सी ड्राइवरों से मुलाकात की और जेलमेड में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया और दिल्ली में किए गए कार्यों को भी साझा किया। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गंदी राजनीति नहीं आती, सिर्फ काम करना आता है। रैली के दौरान केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। सरकार ने अब तक 43,000 किलोमीटर वर्ल्ड-क्लास सड़कें बनाई हैं। उन्होंने कहा, मैं एक इंजीनियर हूं; मुझे काम करना आता है, पॉलिटिक्स नहीं। उन्होंने कहा, मुझसे स्कूल, हॉस्पिटल, सड़कें बनवाओ और पानी-बिजली ठीक करवाओ।


