tata motors heavy vehicles at

टाटा मोटर्स ने किया पावरफुल टिपर प्राइमा 3540.के लॉन्च

बिजनेस 2

नई दिल्ली। स्वदेशी कंपनी टाटा मोटर्स ने एक्सकॉन 2025 प्रदर्शनी में अपना सबसे पावरफुल टिपर प्राइमा 3540.के लॉन्च किया। डीप माइनिंग सेगमेंट में एंट्री करते हुए कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक टिपर प्राइमा ई.28के और देश का पहला फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी टिपर सिग्ना 2820.टीके सीएनजी भी पेश किया।
देश की सबसे पॉपुलर कंपनियों में से एक टाटा मोटर्स ने साउथ एशिया के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग इक्विपमेंट एग्जिबिशन एक्सकॉन 2025 में अपने न्यू जेनरेशन इनोवेटिव, सस्टेनेबल और इंटेलिजेंट मोबिलिटी सॉल्यूशन शोकेस किए। इस साल की थीम ‘प्रोडक्टिविटी अनलीश्ड’ के तहत टाटा मोटर्स ने निर्माण और माइनिंग जैसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों की बढ़ती व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने अडवांस्ड पोर्टफोलियो पेश किए। एक्सकॉन 2025 में टाटा मोटर्स ने डीप माइनिंग सेगमेंट में अपना पहला कदम रखते हुए अपना सबसे पावरफुल टिपर टाटा प्राइमा 3540.के लॉन्च किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *