745266b8abc1a8405c2c33227f8ea5cc

विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत देश ने शहीद वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

भारत 2

नई दिल्ली। देशभर में मंगलवार को विजय दिवस श्रद्धा और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। यह वही ऐतिहासिक दिन है जब 1971 में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान को निर्णायक रूप से पराजित कर बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिलाई थी। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया।
विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा, विजय दिवस पर हम उन बहादुर सैनिकों को याद करते हैं, जिनके साहस और बलिदान ने 1971 में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उनके पक्के इरादे और नि:स्वार्थ सेवा ने हमारे देश की रक्षा की और इतिहास में गौरव का स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *