अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है उसे उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं सकी है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक था।


