Border Fencing

पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर तेजी से फेंसिंग कार्य कर भारत अपनी सुरक्षा कर रहा पूख्ता

बड़ी ख़बरें 2

नई दिल्ली। भारत सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। घुसपैठ, तस्करी और सीमा पार से होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर बड़े पैमाने पर भौतिक बाड़बंदी (फेंसिंग) की गई है। गृह मंत्रालय ने लोकसभा में इसकी विस्तृत जानकारी दी है।
सदन को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित उत्तर में बताया, कि भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के 93 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर फेंसिंग पूरी हो चुकी है। मंत्रालय के अनुसार, भारत-पाकिस्तान सीमा की कुल लंबाई 2,289.66 किलोमीटर है, जिसमें से 2,135.136 किलोमीटर (93.25%) क्षेत्र में बाड़ लगाई जा चुकी है। हालांकि, अब भी 154.524 किलोमीटर (6.75%) सीमा क्षेत्र ऐसा है, जहां फेंसिंग का काम शेष है। यह सीमा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरती है और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *