कोरबा कोरबा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों पर लगातार भ्रम, झूठ और दुष्प्रचार करने का आरोप लगा उनके विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी ने आक्रामक और तथ्यात्मक मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में 16 दिसंबर मंगलवार को सायं 6:00 बजे, भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के तत्वावधान में निहारिका स्थित सुभाष चौक पर एक प्रभावशाली जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से संसद में चुनाव सुधार विषय पर दिए गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सारगर्भित, तर्कपूर्ण और तथ्याधारित अभिभाषण को सार्वजनिक स्थान पर आम जनता और कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया गया।


