guq50qa8 supreme court india gen

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश: पांच हाईकोर्ट्स को मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश

भारत 2

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में विभिन्न उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की रिक्तियों को भरने के लिए पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति और एक ट्रांसफर की सिफारिश की है। ये रिक्तियां सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण के कारण उत्पन्न हो रही हैं। सिफारिशें केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद प्रभावी होंगी।
कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। यह पद वर्तमान मुख्य न्यायाधीश की 9 जनवरी 2026 को सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त होगा। बॉम्बे हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस रेवती पी. मोहिते डेरे को मेघालय हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का प्रस्ताव है, जो मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के ट्रांसफर के बाद प्रभावी होगा। इसी हाईकोर्ट के दूसरे न्यायाधीश जस्टिस एम.एस. सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है। झारखंड में यह पद 8 जनवरी 2026 को रिक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *