orig orig86f21641 a816 4566 852e

आत्मसमर्पित नक्सलियों को राजमिस्त्री प्रशिक्षण के जरिए रोजगार और सम्मान से जोड़ा गया

राज्यवार खबरें 2

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील नीति के तहत सुकमा जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों का पुनर्वास नए आयाम पर पहुंचा है। जिला प्रशासन और एसबीआई आरसेटी के संयुक्त प्रयास से 35 आत्मसमर्पित नक्सलियों15 महिलाएं और 20 पुरुषको राजमिस्त्री (मेसन) का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके। प्रशिक्षण में भवन निर्माण की नींव, ईंट चिनाई, प्लास्टर कार्य, छत ढलाई और गुणवत्ता मानक जैसे सभी आवश्यक तकनीकी और व्यावहारिक कौशल सिखाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *