archer 5 wicket

आर्चर ने पांच विकेट और अर्धशतक लगाकर बनाया नया रिकार्ड

खेल 2

ऑस्ट्रेलिया में 30 साल बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने
एडीलेड। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज क्रिकेट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक अनौखा रिकार्ड अपने नाम किया है। आर्चर ऑस्ट्रेलिया में 30 साल बाद एक ही पारी में पांच विकेट और अर्धशतक लगाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने हैं। आर्चर ने ये उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी के दौरान अर्धशतक लगाकर हासिल की। आर्चर ने 20.2 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 5 मेडन ओवर भी डाले। इसके बाद जब इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान शीर्ष क्रम के असफल होने पर आर्चर ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। आर्चर ने नंबर-9 पर बल्लेबाजी करते हुए 105 गेंदों पर 51 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स के साथ शतकीय साझेदारी भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *