Fog Delhi WM

घने कोहरे की चादर में सिमटा उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी

बड़ी ख़बरें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। ठंड के साथ-साथ कोहरे ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। शनिवार सुबह कई इलाकों में हालात ऐसे रहे कि सड़कों पर घुप्प अंधेरा छाया रहा और दृश्यता बेहद कम हो गई। मौसम विभाग ने दिल्ली, नोएडा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए भयंकर कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार तापमान में बहुत अधिक गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड का असर लगातार बना रहेगा। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25 दिसंबर तक 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं 20 से 22 दिसंबर के बीच घने कोहरे को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *