अमेरिका में एफ-16सी फाइटिंग फाल्कन जेट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश

विश्व 2

-पायलट सूझबूझ के साथ बाहर निकला और पैराशूट पहन लगा दी छलांग
वाशिंगटन। कैलिफोर्निया के आसमान में अमेरिकी एयरफोर्स के मशहूर थंडरबर्ड्स एरियल डेमो टीम का एक एफ-16सी फाइटिंग फाल्कन ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसा गुरुवार सुबह करीब 10.45 बजे हुआ, लेकिन राहत की बात यह है कि पायलट समय रहते बाहर निकल आया और सुरक्षित रूप से जमीन पर उतरा गया। एयरफोर्स की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पायलट की हालत स्थिर है और वह मेडिकल टीम की देखरेख में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *