अमेरिका में ठंड का रिकॉर्ड टूटा बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित घर से निकलना हुआ दूभर

विश्व 2

वॉशिंगटन। अमेरिका के आधे से अधिक हिस्से में इस समय पिछले एक दशक की सबसे विनाशकारी सर्दी ने दस्तक दे दी है जिससे करोड़ों लोगों का सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण बर्फबारी ओलावृष्टि और हाड़ कंपा देने वाली बारिश ने पूरे देश में आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है कि यह शीत तूफान अपनी तीव्रता और विनाशकारी क्षमता में किसी बड़े चक्रवात से कम नहीं है। आंकड़ों के अनुसार करीब 18 करोड़ से अधिक लोग वर्तमान में बर्फ और जमती बारिश की चेतावनी के साये में जी रहे हैं जबकि 21 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को अत्यधिक ठंड और शीत लहर को लेकर हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *