कनाडा में सड़क हादसा: मोहाली के इकलौते बेटे की मौत

विश्व 2

ओंटारियो। कनाडा के ओंटारियो प्रांत से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ पंजाब के मोहाली जिले के रहने वाले 22 वर्षीय छात्र अरमान चौहान की सड़क हादसे में जान चली गई। यह दुखद दुर्घटना 5 जनवरी को ओंटारियो के व्यस्त हाईवे-401 पर क्रामेह टाउनशिप के पास घटित हुई। अरमान मोहाली की लालड़ू मंडी का निवासी था और अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह उच्च शिक्षा के सपने लेकर कनाडा गया था, लेकिन इस आकस्मिक हादसे ने परिवार की तमाम उम्मीदों को तोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *