कोलंबिया में हुआ विमान हादसा सांसद सहित 15 लोगों की मौत पहाड़ी इलाके में मिला मलबा

विश्व

कोलंबिया। दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जहां बुधवार को एक विमान दुर्घटना में एक सांसद और चुनावी उम्मीदवार सहित कुल 15 लोगों की जान चली गई। विमानन अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार यह हादसा वेनेजुएला सीमा के पास उत्तर संतांदर के दुर्गम पहाड़ी इलाके में हुआ। दुर्घटनाग्रस्त विमान कोलंबिया की सरकारी एयरलाइन सटेना का था। ट्विन इंजन वाले इस प्रोपेलर विमान ने कुकुटा शहर से ओकाणा के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के मात्र 12 मिनट बाद ही विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीएस) से टूट गया जिससे हड़कंप मच गया।
घंटों चले गहन खोजी अभियान के बाद, वायुसेना को प्लाया डी बेलन के ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्र में विमान का मलबा मिला। राहत और बचाव दल जब तक वहां पहुंचे तब तक विमान में सवार सभी 15 यात्रियों की मृत्यु हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *