नक्सल प्रभावित नारायणपुर पहुंचे सीएम साय बस में ग्रामीणों से साथ किया सफर

भारत 2

महिलाओं को दी जाने वाली महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त भी की जारी
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान विकास विश्वास और सुशासन का एक सशक्त संदेश दिया। सीएम साय ने न केवल दूरदराज के आदिवासी इलाकों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री बस सेवा योजना का जायजा लिया और खुद बस में बैठकर ग्रामीणों से संवाद भी किया। सरकारी बयान में कहा गया है कि सीएम साय ने ग्रामीणों के साथ करीब चार किलोमीटर की यात्रा की। यह योजना दूरदराज और सीमावर्ती आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *