पलाश को करना पड़ा भारी ट्रोलिंग का सामना

मनोरंजन 3

मुंबई। जानी-मानी म्यूजिशियन पलाश मुच्छल और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने आधिकारिक रूप से शादी कैंसिल करने की घोषणा अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की।दोनों की शादी रद्द होने की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इसके तुरंत बाद दोनों ने एक-दूसरे को अनफ्रेंड कर दिया और अपनी प्रोफाइल से वह सारी तस्वीरें और वीडियो हटाने शुरू कर दिए, जिनमें वे साथ दिखाई देते थे। यह कदम फैंस को रास नहीं आया और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। फैंस ने पोस्ट डिलीट करने पर नाराजगी जताते हुए तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने एक पुरानी फोटो टैग करते हुए चुटकी ली—“भाई यह वाली फोटो डिलीट करना भूल गए क्या?” जबकि दूसरे ने लिखा“भाई तू यह अकाउंट ही डिलीट कर दे।” कई लोगों ने पलाश पर आरोप लगाया कि रिश्ते टूटने के बाद तस्वीरें हटाना बचकानी हरकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *