बीते 10 दिनों से कांग्रेस हाई कमान की देहरी पर डेरा, बिहार के नेताओं की नहीं हो पा रही मुलाकात

बड़ी ख़बरें 2

नई दिल्ली,। बिहार कांग्रेस के नेताओं का एक समूह पिछले करीब दस दिनों से राजधानी दिल्ली में डेरा डाले हुए है। ये नेता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की उम्मीद में यहां रुके हुए हैं। यह वही समूह है जिसने हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण, रणनीति और गठबंधन को लेकर सार्वजनिक रूप से असंतोष जाहिर किया था। चुनाव के समय पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाने के बाद हाईकमान की ओर से इन नेताओं को भरोसा दिया गया था कि चुनाव समाप्त होने के बाद उनकी बात सुनी जाएगी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *