(मुंबई) बम की धमकी मिलने पर इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

बिजनेस

मुंबई,। मंगलवार सुबह हैदराबाद से कुवैत जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। धमकी में आशंका जताई गई थी कि विमान में मानव बम है, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया। मंगलवार दिनांक 2 दिसंबर की सुबह, इंडिगो की एक फ्लाइट ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुवैत के लिए उड़ान भरी। फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद सुरक्षा एजेंसियों को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें, यह गंभीर धमकी दी गई थी कि विमान में बम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *