मोगा में चाइना डोर का कहर जारी नेता के बेटे को गंभीर चोट

बड़ी ख़बरें 2

मोगा। पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन ने चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा किया है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है। राज्यभर में यह खतरनाक डोर अभी भी खुलेआम बिक रहा है जिससे युवा महिलाएं और पुरुष लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। मोगा में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। चाइना डोर के खिलाफ अभियान चलाने वाली एक संस्था के नेता का बेटा सड़क पर चलते समय इस खतरनाक डोर की चपेट में आ गया। डोर सीधे उसके चेहरे से टकराई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसके चेहरे पर कई टांके लगाए। इस घटना के बाद मोगा के कई गणमान्य लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर अब भी चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो लोग खुद दुकानदारों के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *