यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कल: पंकज चौधरी का नाम लगभग तय

भारत 2

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के 18वें प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज शनिवार को प्रदेश कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया होगी। रविवार को एक बड़े आयोजन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे। कई नाम चर्चा में होने के बावजूद केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। पंकज चौधरी शनिवार को दिल्ली से लखनऊ पहुंच रहे हैं और सीधे चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से प्रदेश भाजपा कार्यालय जाएंगे। सूत्रों के अनुसार नामांकन का पूर्व निर्धारित समय भी बदलकर आगे बढ़ाया गया है। पहले दोपहर दो से तीन बजे के बीच नामांकन होना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *