यूपी में 14 जजों के तबादले एसीपी अनुज पर एफआईआर का आदेश देने वाले सीजेएम भी हटे

भारत 2

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल करते हुए 14 जजों के तबादले कर दिए। इसमें तीन जिला जज स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। तबादलों की सूची हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल सर्विसेज रजनीश कुमार की ओर से जारी की गई।
इस सूची में संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) विभांशु सुधीर का नाम खास तौर पर चर्चा में है। उन्होंने 9 जनवरी को संभल हिंसा के मामले में एसीपी अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। आरोप था कि हिंसा के दौरान एक युवक को गोली मारी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *