रुसी मंत्रिमंडल ने भारत के साथ परमाणु सहयोग को गहरा करने एमओयू को दी मंजूरी

विश्व 2

-शिखर सम्मेलन में कच्चे तेल की खरीद पर लगे प्रतिबंधों को लेकर हो सकती है चर्चा
मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन की भारत यात्रा से पहले रूसी मंत्रिमंडल ने असैन्य परमाणु ऊर्जा में भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी है। इससे भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव गुरुवार को नई दिल्ली में सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 22वीं इंडिया-रूस अंतर-सरकारी आयोग की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। दोनों नेता रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *