amarnath yatra5

अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर बढ़ाई गई निगरानी

बड़ी ख़बरें 2

पंजाब के जालंधर में हाल ही में हुए धमाकों के बाद जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खासतौर पर पंजाब से जुड़े सीमावर्ती इलाकों और लखनपुर प्रवेश द्वार पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को संभावित आतंकी गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। इनपुट मिला है कि सीमा पार से शांति भंग करने की कोशिश की जा सकती है।

शुक्रवार रात पंजाब और कठुआ पुलिस की संयुक्त टीम ने माधोपुर और लखनपुर नाकों पर सघन जांच अभियान चलाया। अधिकारियों ने तैनात जवानों को संदिग्ध लोगों और वाहनों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करने को कहा गया है।

बमियाल बॉर्डर, कीड़ियां गंडियाल और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आगामी अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *