अमेरिका का बड़ा फैसला भारत को रूसी तेल की खरीद पर मिली 30 दिनों की अस्थायी छूट

विश्व 2

वाशिंगटन। ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अमेरिका ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए भारत को रूसी तेल खरीदने की विशेष छूट दे दी है। वाशिंगटन का यह फैसला वैश्विक ऊर्जा बाजार में कच्चे तेल के प्रवाह को स्थिर बनाए रखने की एक अनिवार्य कोशिश माना जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब कुछ समय पहले तक अमेरिका स्वयं भारत पर रूसी तेल की खरीद बंद करने का कड़ा दबाव बना रहा था। वर्तमान में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) में युद्ध के कारण तेल के सैकड़ों जहाजों के फंसे होने की खबरों ने दुनिया भर में ऊर्जा संकट की स्थिति पैदा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *