image 30

अमेरिका ने किया बड़ा हमला, समुद्री सुरंग बिछा रही नावों को उड़ाया

विश्व

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अज्ञात स्थान पर गए

वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में कुछ दिनों से थमी ईरान और अमेरिका की जंग एक बार फिर भड़क उठी है। अमेरिकी सेना ने सोमवार को दक्षिणी ईरान में जोरदार सैन्य हमले किए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में रणनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी सैन्य कमान का दावा है कि उसने यह कार्रवाई पूरी तरह आत्मरक्षा में की है। इस हमले में मुख्य रूप से ईरानी मिसाइल लॉन्च साइटों और समुद्र में बारूदी सुरंगें बिछाने वाली विशेष नावों को निशाना बनाया गया है। रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज समुद्री मार्ग से सटे ईरानी शहर बंदर अब्बास में सोमवार को कई जोरदार धमाके सुने गए। बताया जा रहा है कि अमेरिकी कार्रवाई के वक्त ईरानी नावें वहां बारूदी सुरंगें बिछाने का प्रयास कर रही थीं। इस भीषण हमले के तुरंत बाद ईरान ने अपने एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को हाई अलर्ट पर डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *