sanskrit school UP 2026 05 08T101615.842 1778215875154

अयोध्या बीमा ठगी मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक गिरफ्तार

जुर्म 2

अयोध्या में करीब तीन करोड़ रुपये की बीमा ठगी के मामले में पीएनबी मेटलाइफ के क्षेत्रीय प्रबंधक सौरभ कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि किसानों, व्यापारियों और महिलाओं को बीमा और एफडी में अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी दस्तावेज थमाए गए और करोड़ों रुपये की ठगी की गई। जांच में सामने आया कि मामले की जानकारी होने के बावजूद आरोपी ने रिश्वत भी ली थी। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में ट्रांसफर कराई गई। इस मामले में पहले ही कई आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *