धर्मशाला। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़ी जीत के बाद का एक बेहतरीन वीडियो आया है। इसमें आरसीबी की जीत के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का रोमांटिक अंदाज देखकर प्रशंसक भी उत्साहित दिखे। आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ जीत के साथ ही फाइनल में जगह बनायी है। टीम की इस जीत के बाद विराट और अनुष्का का एक बेहद भावुक और रोमांटिक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जिससे प्रशंसक उत्साहित हैं।


