indigo lite fare

इंडिगो का नया ‘लाइट’ किराया: कम सामान, सस्ती हवाई यात्रा

बिजनेस

नई दिल्ली। इंडिगो ने हल्के सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नया ‘इंडिगो लाइट’ किराया शुरू किया है। इस योजना के तहत केवल 7 किलोग्राम तक का केबिन बैग ले जाने वाले यात्रियों को सामान्य टिकटों की तुलना में कम कीमत पर सफर करने का विकल्प मिलेगा। इसकी बुकिंग 1 जुलाई से कंपनी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू हो चुकी है, जबकि यात्रा 15 जुलाई से की जा सकेगी। यह सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर लागू होगी। कंपनी का कहना है कि यह योजना उन यात्रियों के लिए है जो केवल जरूरी सेवाओं का ही भुगतान करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *