ed arrested odisha businessman ratikant raut for illegal mining and money laundering case ws l 10770154

ईडी ने कारोबारी रतिकांत राउत को किया गिरफ्तार, रिश्वत मामले से जुड़ा कनेक्शन

जुर्म

भुवनेश्वर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक पुराने मामले में ओडिशा के कारोबारी रतिकांत राउत को गिरफ्तार किया है। राउत ढेंकनाल में पत्थर खदान और क्रशर का कारोबार करते हैं। ईडी ने गुरुवार को लंबी पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया। यह कार्रवाई उस मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें सीबीआई ने ईडी के पूर्व उप निदेशक चिंतन रघुवंशी को कथित रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि राउत से राहत के बदले दो करोड़ रुपये मांगे गए थे और 20 लाख रुपये दिए गए थे। अब राउत की गिरफ्तारी से मामले में नई जांच और खुलासों की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *