तेहरान। कहते हैं बंधी मुट्ठी लाख की, खुल गई तो खाक की। शायद ऐसा ही कुछ अमेरिका के साथ होता दिख रहा है। पूरी दुनिया अमेरिका की ताकत को देखते हुए दहशत में थी लेकिन जब ईरान ने चुनौती दी और जंग शुरु हुई तब यूएस की ताकत पर ही प्रश्न चिन्ह लगने लगे। जब से ईरान ने अमेरिका का वार्निंग सिस्टम ध्वस्त किया है तब से सवाल उठने लगे हैं कि क्या ईरान अमेरिका पर भारी पड़ रहा है। भीषण जंग के बीच अब यह खबर सामने आई है कि ईरान ने अमेरिका को एक गहरा जख्म दे दिया है। जानकारी के मुताबिक ईरान के हमले में कतर में मौजूद अमेरिका की एक अहम मिसाइल चेतावनी प्रणाली को नुकसान पहुंचने की खबर सामने आई है। इसे इस क्षेत्र में अमेरिका का आंख भी कहा जाता था।


