6791e8344175111da887b14fdca6d7d217903976403761090 original

ईशा रिखी ने माही विज की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

मनोरंजन​

बिग बॉस 20 से बाहर हुई अभिनेत्री ईशा रिखी ने अपने भावुक पल पर माही विज की टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई है। शो में ईशा ने मानसिक स्वास्थ्य और निजी संघर्षों से जुड़ी बातें साझा की थीं। उनके रोने पर माही ने एक टिप्पणी की थी, जिसे ईशा ने असंवेदनशील बताया। इंटरव्यू में ईशा ने कहा कि पूरी बात जाने बिना किसी के भावनात्मक दर्द पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हर व्यक्ति अपने दर्द से उबरने में अलग समय लेता है। ईशा के मुताबिक, किसी के मानसिक संघर्ष, ट्रॉमा या भावनात्मक टूटन को फर्जी बताना भी गलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *