21 11 2022 cm dhami 9 23218661 m

उत्तराखंड बना सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नई मिसाल

बड़ी ख़बरें

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। यह पुस्तिका काउंसिल ऑन एनर्जी, इन्वायरमेंट एंड वॉटर (सीईईडब्ल्यू) द्वारा तैयार की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल केवल एक पुस्तक का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखंड को हरित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में सौर ऊर्जा भविष्य को सुरक्षित बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखंड ने बेहतरीन कार्य किया है। राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार जागरूकता अभियान और योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे उत्तराखंड देश के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *