नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे गंभीर और खामोश मिजाज अभिनेताओं में शुमार अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सफलता का आनंद ले रहे हैं। दिग्गज अभिनेता अमित बहल ने एक साक्षात्कार में अक्षय खन्ना से जुड़ा एक बेहद भावुक और प्रेरक किस्सा साझा किया। बहल के मुताबिक, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ काम कर रहे एक चरित्र अभिनेता लंच के लिए उस होटल में आए थे जहाँ अक्षय रुके हुए थे। वह कलाकार किसी अन्य होटल में ठहरे थे। जैसे ही उन्होंने भोजन का पहला निवाला उठाना चाहा, प्रोडक्शन टीम के एक सदस्य ने उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि जो कलाकार इस होटल में नहीं रुका है, वह यहाँ का खाना नहीं खा सकता। बताया जाता है कि यह आपत्ति निर्माता की पत्नी या किसी करीबी रिश्तेदार की ओर से आई थी।


