Drone

एलओसी पर दिखी संदिग्ध ड्रोन गतिविधि, सेना ने तेज की तलाशी और निगरानी

बड़ी ख़बरें 2

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय सेना और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, सुंदरबनी सेक्टर के मीनका और बेरीपट्टन गांवों के ऊपर देर रात एक संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु कुछ समय तक मंडराती रही और फिर पाकिस्तान की ओर लौट गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एहतियात के तौर पर सीमा से सटे अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बल हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं और इलाके की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *