रांची।रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आमंत्रण पर झारखंड में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए जुलाई के दूसरे हफ्ते में भारत सरकार के केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया रांची आएंगे। झारखंड में खेल संघ और खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे खेल के क्षेत्र में अपार संभावना और अवसर प्राप्त हो इन सभी बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी ताकि झारखंड के बच्चे प्रदेश और राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय ,स्तर पर अपनी पहचान सुनिश्चित कर सके।श्री सेठ ने बताया रांची आगमन पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया खेल गांव का भी निरीक्षण करेंगे ताकि खेल के क्षेत्र में असीम संभावनाओं को तलाशा जा सके।


