पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर सीट इस बार चुनावी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। आईआईटी के कारण पहचान रखने वाली यह सीट राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम मानी जाती है। यहां जीत किसी भी दल के लिए मजबूत संदेश देने वाली साबित हो सकती है। भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता दिलीप घोष को मैदान में उतारा है, जो पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। हाल के दिनों में उनके बागी तेवर चर्चा में रहे, लेकिन पार्टी नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद उनका रुख संतुलित नजर आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस अहम सीट पर मुकाबला किस दिशा में जाता है।


