कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने आईपीएल के इस सत्र में टीम के शुरुआत में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं करने का कारण बताया है। ग्रीन ने कहा कि टीम संयोजन और खिलाड़ियों की भूमिका तय करने में काफी समय लगा दिया गया था जिससे कारण भी टीम पिछड़ गयी। साथ ही कहा कि एक बार सही संयोजित बैठने के बाद टीम ने लय हासिल कर ली। केकेआर ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज कर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को बनाये रखा है।


