देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार देखने को मिल रहा है। श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति के अनुसार, 30 मई तक दोनों धामों में 17.51 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें केदारनाथ धाम में 10 लाख से ज्यादा और बदरीनाथ धाम में 7.51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार, प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से यात्रा व्यवस्थाएं सुचारू हैं। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यात्रा अधिक सहज और सुरक्षित बनी हुई है।


