image 98

टेंडर घोटाला: तीन IAS अधिकारी फरार, जांच एजेंसियों ने तेज की कार्रवाई

बड़ी ख़बरें 2 जुर्म 2

बिहार के चर्चित टेंडर घोटाला मामले में तीन IAS अधिकारियों के फरार होने की जानकारी सामने आई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने 1997 बैच के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी समेत आठ लोगों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। जांच के दौरान दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ अभी प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिले हैं, लेकिन प्रवर्तन एजेंसी की रिपोर्ट में निजी लाभ लेने के आरोप दर्ज हैं। राज्य सरकार पहले ही संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर चुकी है। मामले में एक कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद कई अहम जानकारियां मिली हैं। जांच एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की गहन पड़ताल में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *