बीजिंग। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के खत्म होते ही बीजिंग ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक बड़ा दांव चल दिया है। अमेरिकी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति ट्रंप के हाई-प्रोफाइल बीजिंग दौरे के कुछ ही घंटों बाद चीन ने टेक दिग्गज कंपनी एनवीडिया की लोकप्रिय गेमिंग चिप आरटीएक्स 5090डी वी2 पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। गौर करने वाली बात यह है कि यह वही चीन-फ्रेंडली चिप थी, जिसे विशेष रूप से अमेरिकी सरकार के कड़े एक्सपोर्ट प्रतिबंधों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था ताकि इसे चीनी बाजारों में बेचा जा सके। लेकिन अब चीन ने खुद इस पर ब्रेक लगा दिया है।


