image 46

तेलंगाना में जनसेना का बड़ा दांव, 2028 चुनाव की तैयारी शुरू

बड़ी ख़बरें 2

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने संकेत दिया है कि उनकी पार्टी तेलंगाना में संगठन को मजबूत करते हुए वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाएगी। तेलंगाना गठन दिवस पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने और जनता के बीच जाने का अधिकार है।

उन्होंने बताया कि पार्टी राज्यभर में कार्यकर्ताओं को संगठित करेगी और स्थानीय नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर जोर देगी। चुनावी गठबंधन को लेकर उन्होंने फिलहाल कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की, लेकिन सभी विकल्प खुले होने की बात कही। पवन कल्याण ने यह भी दोहराया कि उन्होंने हमेशा तेलंगाना के गठन का समर्थन किया है और क्षेत्रीय हितों के साथ राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *