photo 1

दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

बड़ी ख़बरें 2

लगातार उमस और भीषण गर्मी के बीच दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बुधवार तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी भारी वर्षा, भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सलाह का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *