नई दिल्ली। भारत नगर थाना पुलिस ने मोबाइल छीनने और झपटमारी की वारदातों में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आदर्श कुमार और जाहिद अली के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक चाकू, सात चोरी के मोबाइल फोन और दो स्कूटी बरामद की हैं। जांच में पता चला कि दोनों नशे के आदी थे और नशे का सामान खरीदने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस से बचने के लिए वे चोरी की स्कूटी का इस्तेमाल करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कई झपटमारी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। मामले की आगे जांच जारी है।


