1p0d1jdc nepal

नेपाल के सीमावर्ती जिलों में हिंसा, तीन की मौत के बाद कर्फ्यू

विश्व

काठमांडू। नेपाल के दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक विवाद के बाद हिंसा भड़कने से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। सुनसारी, सप्तारी, धानुषा और सिराहा जिलों में प्रशासन ने अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। विभिन्न स्थानों पर हुई झड़पों और पुलिस कार्रवाई के दौरान अब तक तीन लोगों की मौत तथा कई लोगों के घायल होने की खबर है। कुछ इलाकों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं। सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रधानमंत्री बालेन शाह ने शांति बनाए रखने की अपील करते हुए हिंसा की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *