image 2026 06 29T111518.368

नोएडा की हाईराइज सोसायटी में AC ब्लास्ट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

बड़ी ख़बरें

नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्या सोसायटी के 21वें फ्लोर पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक फ्लैट में एयर कंडीशनर फटने के बाद आग लग गई। देखते ही देखते काला धुआं पूरे इलाके में फैल गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस और अग्निशमन अधिकारी बचाव कार्य की निगरानी करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *