image 2026 07 16T131611.695

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

भारत

विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुई। महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के सुसज्जित रथ सिंहद्वार पर तैयार हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-विदेश के भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। दोनों नेताओं ने सभी के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *